तेजस्वी ने तंज भरे शब्दों में सम्राट चौधरी को दी बधाई, कहा : इलेक्टेड CM को गद्दी से उतार Selected मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं

सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए तेजस्वी यादव ने उन्हें इलेक्टेड नहीं बल्कि सेलेक्टेड मुख्यमंत्री कह तंज कसा है।

Apr 15, 2026 - 16:22
Apr 15, 2026 - 16:23
तेजस्वी ने तंज भरे शब्दों में सम्राट चौधरी को दी बधाई, कहा : इलेक्टेड CM को गद्दी से उतार Selected मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं

PATNA : बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेते ही सम्राट चौधरी पर विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव ने तीखा हमला बोला है। सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए तेजस्वी यादव ने उन्हें इलेक्टेड नहीं बल्कि सेलेक्टेड मुख्यमंत्री कह तंज कसा है। 

तेजस्वी यादव ने तंज करते हुए सम्राट चौधरी को बधाई दी और सोशल मीडिया X पर लिखा कि “श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा आज ??????? मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई तथा ???????? मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं। 

आशा है कि नए माननीय मुख्यमंत्री जी इस कड़वे, अप्रिय एवं कठोर तथ्य से पूर्ण रूप से अवगत होंगे कि ?? वर्षों के ??? शासन उपरांत भी नीति आयोग के अधिकांश मानकों, सत्तत विकास के सभी सूचकांकों सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, ध्वस्त विधि व्यवस्था, आय-निवेश, खर्च-खपत, नौकरी-रोजगार, गरीबी-पलायन, एक समान प्रगति-एकरूप संवृद्धि तथा मानव विकास के तमाम संकेतकों में बिहार राष्ट्रीय औसत से अत्यधिक कम और बहुत पीछे है।

आशा है कि नए ???????? मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी बिहार की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति, सौहार्द, सुरक्षा और सर्वांगीण सुधार के लिए संकल्पित होकर सशक्त तरीके से काम करेंगे तथा बाहरियों के दिशा निर्देशों के आगे बिहारियों के स्वाभिमान को गिरवी नहीं रखेंगे। प्रादुर्भाव से समाजवादी श्री सम्राट चौधरी जी को पुन: हार्दिक शुभकामनाएं”।

तेजस्वी का यह हमला सीधे तौर पर सम्राट चौधरी की उस राजनीतिक छवि पर प्रहार है, जो उन्होंने नीतीश विरोध के सहारे खड़ी की थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0