जमुई को मिली 4000 करोड़ की सौगात, चकाई में एशिया के बड़े इथेनॉल प्लांट का CM सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण
जमुई: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को जमुई जिले के चकाई प्रखंड में निर्माणाधीन अंकुर बायोकेम प्राइवेट लिमिटेड के इथेनॉल प्लांट का निरीक्षण किया। करीब 4000 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को एशिया के सबसे बड़े अनाज आधारित इथेनॉल प्लांट के रूप में बताया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ परिवहन मंत्री दामोदर रावत और उद्योग मंत्री श्रेयशी सिंह भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने प्लांट की निर्माण प्रगति और औद्योगिक गतिविधियों का जायजा लिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में उद्योगों का विस्तार हो रहा है और जमुई में भी औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सीमांत जिलों में बड़े उद्योग स्थापित कर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना और पलायन को कम करना है।
बताया गया कि इस परियोजना से बड़ी संख्या में प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र में किसानों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है। परियोजना से जुड़ी पूर्व रिपोर्टों में करीब 750 KLPD उत्पादन क्षमता का भी उल्लेख किया गया है।
उद्योग मंत्री श्रेयशी सिंह ने कहा कि जमुई में औद्योगिक निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है और सरकार निवेशकों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध करा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0