कटिहार फलका हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी घर पहुंचकर बोला- ‘मुझसे गलती हो गई’; परिजनों ने बांधकर पुलिस को सौंपा

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय मो. दिलशाद की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। हत्याकांड में शामिल बताए जा रहे गोविंदपुर निवासी कुंदन कुमार कथित तौर पर मृतक के घर पहुंच गया और परिजनों से माफी मांगने लगा।

Oct 3, 2026 - 11:50

बताया जा रहा है कि आरोपी ने मृतक के परिजनों से कहा, “दोस्त, मुझसे गलती हो गई, मुझे माफ कर देना।” आरोपी के अचानक घर पहुंचने से परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने कुंदन को रस्सी से बांध दिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

मामला फलका थाना क्षेत्र के ढंगराहा बहियार नहर से 14 वर्षीय मो. दिलशाद का शव बरामद होने से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में कुंदन ने दो अन्य युवकों के साथ मिलकर दिलशाद की हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में नशे का सेवन करने और इसके बाद मारपीट कर चाकू से हमला किए जाने की बात बताई है।

इस मामले में पुलिस ने उज्ज्वल कुमार को भी गिरफ्तार किया है। वहीं तीसरे आरोपी छोटू कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

फलका थानाध्यक्ष प्रह्लाद कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वजह तथा घटना में शामिल अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0