गया कॉलेज में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा यात्रा में कैडेटों ने दिया राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का संदेश
गयाजी। गया कॉलेज में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शहीद भगत सिंह स्मारक पार्क में समारोह आयोजित हुआ। प्राचार्य प्रो. सतीश सिंह चंद्र ने राष्ट्रध्वज फहराया। सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान के बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स ने परेड प्रस्तुत की। राष्ट्रीय कैडेट कोर के सहयोगी अधिकारी डॉ. संजय तिवारी एवं डॉ. प्रियंका राय ने नेतृत्व किया।
प्राचार्य प्रो. सतीश सिंह चंद्र ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस बलिदान और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का अवसर है। उन्होंने शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल, लाला लाजपत राय, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गांधी को नमन किया। उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष और विकसित भारत युवा संपर्क कार्यक्रम का उल्लेख किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा सम्मान यात्रा’ निकाली गई। समन्वयक डॉ. पिंटू कुमार ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। यात्रा मुख्य द्वार संख्या-1 से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए प्रशासनिक भवन परिसर में समाप्त हुई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षा स्नातक विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय धीरज ने किया। शिक्षक संघ की अध्यक्ष डॉ. विभा सिंह, सचिव डॉ. आनंद कुमार, भंडार प्रभारी डॉ. मारकंडे पांडे, प्रधान सहायक संतोष सिंह, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार एवं सचिव दुर्गेश सुमन सहित शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में एकता, अखंडता और विकसित भारत का संकल्प लिया गया।