सीबीआई करेगा यमुना एक्सप्रेसवे घोटाले की जाँच

यमुना एक्सप्रेसवे घोटाले की जांच सीबीआई को मिली। एजेंसी ने अपनी प्राथमिकी में पूर्व सीईओ और 20 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया।

Dec 24, 2019 - 07:03
सीबीआई करेगा यमुना एक्सप्रेसवे घोटाले की जाँच

नई दिल्ली : भारत की सबसे बड़ी जाँच एजेंसी सीबीआई अब यमुना एक्सप्रेसवे घोटाला की जाँच करेगा। बुधवार को अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने अपनी प्राथमिकी में पूर्व सीईओ पी सी गुप्ता और 20 अन्य को नामजद किया है। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने उत्तर प्रदेश सरकार की अनुशंसा के अनुरूप यह कदम उठाया है. सरकार ने यमुना एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए मथुरा में बड़ी जमीनों की खरीद में हुई 126 करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं की जांच करने को कहा है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार का आरोप है कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेसवे के लिए मथुरा के सात गांवों में 85 करोड़ रुपये में जमीन खरीदी थी जिससे राज्य सरकार को 126 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0