ऑटो चालक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मिला यातायात एसपी से, समस्याओं से कराया अवगत

Nov 9, 2020 - 05:26
ऑटो चालक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मिला यातायात एसपी से, समस्याओं से कराया अवगत

रांची। झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के
संस्थापक दिनेश सोनी, प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार सिंह, रांची महानगर पेट्रोल ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष छोटू पासवान ने यातायात आरक्षी अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग से मुलाकात की। ऑटो चालकों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया। साथ ही परमिट मामले पर भी चर्चा की गई।यातायात एसपी ने महासंघ के पदाधिकारियों को बताया कि ऑटो की क्षमता के हिसाब से आदेश जारी हुआ है। जो 3 प्लस वन है, वह 3 प्लस वन में ही चलेगा,जो सिक्स प्लस वन है, वह सिक्स प्लस वन में चलेगा और ई-रिक्शा 4 प्लस वन में चलेगा और पूर्व की भांति जो भी किराया निर्धारित था, वही किराया यात्री से लें। सीएनजी परमिट मामले पर परिवहन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर ली गई है और सीएनजी ऑटो परमिट सभी सीएनजी ऑटो मालिकों को दिया जाएगा। जो भी सीएनजी परमिट निर्गत किया जाएगा, वह सिर्फ रांची शहर के लोगों को और एक मालिक को एक से दो परमिट ही निर्गत किया जाएगा। झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के संस्थापक दिनेश सोनी एवं प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार सिंह ने रांची राजधानी में या ग्रामीण इलाकों में चल रहे सभी ऑटो चालक मालिकों को सूचित किया है कि आप अपना ऑटो में क्षमता के हिसाब से ही यात्री को बैठाए और पूर्व में जो भी भाड़ा निर्धारित था उसी भाड़ा को लें। यात्रियों से दोगुना किराया या ज्यादा किराया लेने वाले चालकों के ऊपर कार्रवाई होगी। महासंघ द्वारा जल्द से जल्द यात्रियों के सुविधाओं के लिए यात्री किराया चार्ट सभी ऑटो में लगाया जाएगा ताकि यात्रियों से कोई भी ज्यादा भाड़ा नहीं लिया जाए
यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार सिंह ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0