पर्यावरण संरक्षण के लिए वाहनों का उपयोग कम करना जरूरी : अनिल कुमार यादव

शनिवार नो कार"अभियान के तहत समाजसेवियों ने निकाली साइकिल यात्रा

Mar 20, 2001 - 06:04
पर्यावरण संरक्षण के लिए वाहनों का उपयोग कम करना जरूरी : अनिल कुमार यादव

रांची। नगर आयुक्त मुकेश कुमार द्वारा “नो कार शनिवार” अभियान का शहर में व्यापक असर देखा जा रहा है। नगर आयुक्त की इस पहल की चहुंओर सराहना की जा रही है। इस अभियान को जारी रखते हुए आज शनिवार को समाजसेवियों ने शहर में साइकिल यात्रा निकाली। पर्यावरण को संरक्षित रखते हुए इस अभियान को सफल बनाने के लिए समाजसेवी अनिल कुमार यादव की अगुवाई में सैकड़ों लोगों के साथ साईकल मार्च निकाला गया। जिसमें रांची नगर निगम के नगर आयुक्त मुकेश कुमार भी शामिल हुए।
साईकल मार्च पिस्का मोड़ से सुबह 10 बजे रवाना हुई, रैली में तकरीबन डेढ़ सौ लोग शामिल हो कर इस अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। रैली का नेतृत्व समाजसेवी अनिल कुमार यादव कर रहे थे। श्री यादव ने नगर आयुक्त मुकेश कुमार को इस प्रकार के जागरूकता अभियान की शुरुआत करने के लिए आभार व्यक्त किया। नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने भी साईकल मार्च द्वारा जागरूकता फैलाने के लिए समाजसेवी अनिल कुमार यादव को धन्यवाद दिया। रैली में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। मौके पर अनिल कुमार यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सप्ताह में एक दिन नो कार शनिवार* जागरूकता अभियान चलाया जाये तो वातावरण में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदूषण कम होगी, लोगों को भी ईंधन की बचत होगी और एक दिन अगर कार की जगह साईकल का प्रयोग करते हैं, तो स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद रहेगा। साइकिल सवारों ने रातू रोड चौक होते हुए शहर के विभिन्न सड़कों का चक्कर लगाया और मोराबादी मैदान आकर रैली खत्म हुई।
अनिल कुमार यादव रांची नगर निगम के शनिवार नो कार अभियान से काफी प्रभावित हैं। इसीलिए उन्होंने इस रैली में हिस्सा लिया है और लोगों को भी इस साईकल मार्च निकाल कर जागरूक करने का काम कर रहे हैं।
गौरतलब है कि शनिवार नो कार का शहर में काफी असर देखा जा रहा है। मोरहाबादी समेत शहर के विभिन्न इलाकों में सड़क पर कार कम नजर आ रही है। लोग साइकिल की सवारी करते दिख रहे हैं। अनिल यादव ने कहा कि चार पहिया वाहन चलने से राजधानी में प्रदूषण बढ़ रहा है।
इसलिए लोगों को चाहिए कि वह वाहनों का कम प्रयोग करें। इस तरह के आयोजन से लोगों को जागरूक होना चाहिए। हम आज जागरूक नहीं होंगे तो खराब होता पर्यावरण हमारी सेहत को खराब कर देगा। इसलिए लोगों को थोड़ी दूर जाने के लिए कार का नहीं बल्कि साइकिल का ही प्रयोग करना चाहिए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर आयुक्त मुकेश कुमार, समाजसेवी अनिल कुमार यादव, रंजीत कुमार यादव,बिट्टू कुमार ,अंकित कुमार, शिवानी यादव, सचिन कुमार ,अनिल मुर्मू ,सौरभ सिंह, अनुज सिंह, श्याम कुमार ,सज्जन कुमार ,गोरेलाल साहू ,नितेश कुमार ,अंशु कुमार ,मनजीत गंजू ,संतोष गुप्ता ,राकेश कुमार यादव, विनोद महतो, बिनेश्वर किंडो, आशीष सिंह, सूरज लोहरा, अभिषेक कुमार गुप्ता ,दीपक कुमार, राज वर्मा सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0