भाजपा के प्रति जनाक्रोश का परिचायक है उपचुनाव का परिणाम : सुबोधकांत सहाय

Nov 11, 2020 - 05:13
भाजपा के प्रति जनाक्रोश का परिचायक है उपचुनाव का परिणाम : सुबोधकांत सहाय

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा कि बेरमो और दुमका उपचुनाव में महागठबंधन को मिली सफलता भाजपा के प्रति व्यापक जनाक्रोश का परिणाम है। उन्होंने बेरमो विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल सिंह और दुमका से झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त दोनों विधानसभा क्षेत्र की जनता ने चुनाव के पूर्व महागठबंधन को समर्थन देने का निर्णय ले लिया था। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त थी। मतदाताओं में भाजपा के प्रति आक्रोश का परिणाम है कि दोनों सीटों पर महागठबंधन ने जीत का परचम लहराया। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को हाशिए पर धकेल दिया है। श्री सहाय ने बेरमो और दुमका विधानसभा क्षेत्र की जनता के प्रति महागठबंधन को समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0