भारतीय एकता कमेटी ने किया पौधारोपण, ऑक्सीजन के लिए पेड़-पौधा जरूरी : गुलाम मुस्तफा

Jul 20, 2020 - 09:33
भारतीय एकता कमेटी ने किया पौधारोपण, ऑक्सीजन के लिए पेड़-पौधा जरूरी : गुलाम मुस्तफा

रांची : भारतीय एकता कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को मुख्य कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान फलदार, औषधीय व छायादार पौधे लगाए गए। मौके पर भारतीय एकता कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने कहा कि ऑक्सीजन के लिए पेड़ पौधा बहुत जरूरी है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद गुलाम सरवर रिजवी ने कहा कि स्वच्छ हवा के लिए पेड़-पौधा लगाना बहुत ही जरूरी है। पिछले वर्ष भी नीम, केला, अमरूद के पेड़ लगाए गए थे। इस अवसर पर वसीम हवारी , जी अरबाज , मो. निसार सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0