युवा राजद ने हर्षोल्लास से मनाया तेजस्वी यादव का जन्मदिन

दिव्यांग बच्चों संग बांटी खुशियां

Nov 9, 2020 - 05:25
 30
युवा राजद ने हर्षोल्लास से मनाया तेजस्वी यादव का जन्मदिन

रांची। झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल द्वारा तेजस्वी प्रसाद यादव का 31वां जन्मदिवस बरियातू स्थित चेशायर होम में दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया गया। इस अवसर पर उनके दीर्घायु होने,उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मौके पर युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि आने वाले समय में देश के भविष्य हैं। इस अवसर पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह, राजद के वरिष्ठ नेता राजेश यादव,प्रधान महासचिव शौकत अंसारी,वरीय उपाध्यक्ष मोहम्मद फिरोज, प्रदेश महासचिव जफीर अंसारी, डॉ. मनोज,मनोज पांडेय, गायत्री देवी,उर्मिला सोरेन,राजू गोप,संजय यादव,गफ्फार अंसारी, कमलेश यादव, संतोष राम, मुकुंद कुमार समेत राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।
उपरोक्त जानकारी प्रदेश प्रवक्ता मंतोष यादव ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0