श्रीकृष्ण प्रणामी ट्रस्ट ने निर्धन महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां व अन्य सामग्री

Nov 7, 2020 - 11:55
श्रीकृष्ण प्रणामी ट्रस्ट ने निर्धन महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां व अन्य सामग्री

रांची। “आओ रोशन करे सबका घर” कार्यक्रम के तहत एमआरएस श्रीकृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट, दिल्ली की शाखा रांची के संस्थापक एवं संरक्षक स्वामी सदानंद जी महाराज के शिष्यों ने शनिवार को अरगोड़ा स्थित चापु टोली में रहने वाले निर्धन लाचार परिवार की लगभग 150 महिलाओं के बीच साड़ी, मिठाईयां, दीपक, रूई की बत्ती, माचिस एव सरसों तेल का वितरण किया। संत शिरोमणि स्वामी सदानंद जी महाराज के आदेशानुसार दीपावली पर्व के सुअवसर पर निर्धन लाचार परिवार के सदस्यों बीच उपयोगी सामान बांटे गए।
सेवा का कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रांची महानगर के सेवा प्रमुख अक्षय प्रसाद सिंह,लवनित पांडेय,संदीप सिन्हा,सूरज पांडेय,जय सिंह तिग्गा, प्रिया सिन्हा एव सत्येन्द्र अग्रवाल की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर संस्था के सह संरक्षक बंसत कुमार गौतम, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल,पुर्णमल सर्राफ, ओमप्रकाश सरावगी, बिष्णु सोनी,नन्द किशोर चौधरी, आलोक कुमार सिंह, धीरज गुप्ता, रमेन्द्र पांडेय,सुरेश कुमार चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0