सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर, धुर्वा में रक्तदान शिविर आयोजित, 31 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Jun 20, 2020 - 04:50
सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर, धुर्वा में रक्तदान शिविर आयोजित, 31 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

रांची। स्वयंसेवी संस्था कनेक्टिंग होप्स और अन्नदानं (धुर्वा) के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस रक्तदान शिविर में रिम्स के तकनीशियनों के सहयोग से कुल 31 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ। जिसे रिम्स के मरीजों के लाभार्थ उपयोग किया जाएगा। संस्था ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। कनेक्टिंग होप्स के रंजन कुमार, कुशाग्र सिंह, धनंजय कुमार, दीपक गुप्ता अन्नदानं धुर्वा से अमर आर्य, संजय झा, विकास कुमार, पारस नाथ मिश्रा, सहित अन्य रक्तदान शिविर में उपस्थित थे। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में मेघा उरांव, शंखनाथ चटर्जी, पंकज नाथ शाहदेव, चंद्र किरण सिंह, वीणा मिश्रा, ओमप्रकाश देव शर्मा ने सराहनीय भूमिका निभाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0