सीसीएल मुख्‍यालय में आयोजित दो दिवसीय शिविर में कुल 230 कर्मियों ने लिया कोरोना का वैक्‍सीन

May 11, 2020 - 07:46
सीसीएल मुख्‍यालय में आयोजित दो दिवसीय शिविर में कुल 230 कर्मियों ने लिया कोरोना का वैक्‍सीन

रांची। झारखंड सहित पूरे देश में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या निरंतर तेजी से बढ़ती जा रही है। सीसीएल कर्मी भी इस संक्रमण से प्रभावित हो रहे हैं। कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के उद्देश्‍य से सीसीएल दरभंगा हाउस, रांची स्थित ‘डिस्‍पेंसरी’ में दो दिवसीय – 07 मई एवं 10 मई को टीकाकरण कैम्‍प का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें 45 वर्ष की आयु से ऊपर सिर्फ सीसीएल कर्मियों को वैक्‍सीन लगाया गया।
आज सीसीएल दरभंगा हाउस, रांची में सोशल डिस्‍टेंशिंग का पालन करते हुये 120 कर्मियों से अधिक को टीकाकरण किया गया। इसी तरह विगत 07 मई, 2021 को भी 45 वर्ष की आयू से ऊपर के 110 कर्मियों को टीकाकरण किया गया था।
सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद ने अपने कर्मियों सहित स्‍टेकहोल्‍डर्स से आग्रह किया है कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड के अंतर्गत आने वाले अपने परिवार के योग्‍य सदस्‍यों के साथ नजदीकी अस्‍पताल में कोरोना वैक्‍सीन का डोज (टीका) अवश्‍य लें और कोरोना संक्रमण के प्रसार पर प्रभावी रोक लगाने में अपना योगदान दें।
वैक्‍सीनेशन में सीसीएल सीएमएस, प्रभारी, डॉ. डी.के.एल. चौहान, डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. आर.के. जायसवाल, डॉ अरवींद कुमार, नर्स सनर्थी, कंचन एवं अन्‍य पारा मेडिकल स्‍टॉफ का सक्रिय योगदान रहा। साथ ही वैक्‍सीनेशन के आयोजन में निदेशक तकनीकी (संचालन) के तकनीकी सचिव के.एस. गैवाल का सराहनीय योगदान रहा।
सरकार एवं सभी स्‍टेकहोल्‍डर्स के सहयोग से सीसीएल अपने अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी), पी.एम. प्रसाद के कुशल नेतृत्‍व एवं निदेशकगण के मार्गदर्शन में कोविड-19 से उत्‍पन्‍न चुनौतियों का सामना करने के लिए चिकित्‍सा सेवाओं के साथ-साथ विभिन्‍न माध्‍यम से जन सेवा कर रहा है।
ज्ञातव्‍य हो कि सीसीएल के दो अस्‍पतालों केन्‍द्रीय अस्‍पताल गांधीनगर, रांची एवं केन्‍द्रीय अस्‍पताल, रामगढ़ में निरंतर कोरोना संक्रमितो का ईलाज सीसीएल चिकित्‍सकों द्वारा किया ज रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0