BIG NEWS : नालंदा भगदड़ केस में बड़ी कार्रवाई, दीपनगर थानाध्यक्ष निलंबित, चौकीदार के भरोसे थी मंदिर की सुरक्षा
शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था चौकीदार के भरोसे छोड़ दी गई थी, जिसके कारण भीड़ अनियंत्रित हो गई और समय पर वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना नहीं दी गई।
NALANDA : नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़ मामले में जिले के पुलिस कप्तान ने बड़ी कार्रवाई की है और दीपनगर थानाध्यक्ष राजमणि को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में एसपी ने निलंबन की बात की और कहा कि मंदिर से थाने की दूरी अधिक नहीं है लेकिन भीड़ से निपटने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया था।
नालंदा भगदड़ केस में बड़ी कार्रवाई
इसके साथ ही एसपी भारत सोनी ने कहा कि मंदिर प्रबंधन की ओर से भीड़ जुटने और सुरक्षा को लेकर कोई अतिरिक्त बल की मांग नहीं की गई थी। फिलाल सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही उजागर होने के बाद दीपनगर थाना के थानाध्यक्ष राजमणि को एसपी भारत सोनी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
चौकीदार के भरोसे थी मंदिर की सुरक्षा
शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था चौकीदार के भरोसे छोड़ दी गई थी, जिसके कारण भीड़ अनियंत्रित हो गई और समय पर वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना नहीं दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











