Sona Aur Chandi Ka Bhav : युद्ध की आंच से सोना-चांदी में बंपर उछाल, MCX और COMEX पर रिकॉर्ड तेजी

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब वैश्विक बाजारों में साफ दिखाई दे रहा है। US, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश की ओर मोड़ दिया है, जिससे सोना और चांदी में जबरदस्त तेजी आई है।

Sona Aur Chandi Ka Bhav : युद्ध की आंच से सोना-चांदी में बंपर उछाल, MCX और COMEX पर रिकॉर्ड तेजी

Sona Aur Chandi Ka Bhav : अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब वैश्विक बाजारों में साफ दिखाई दे रहा है। US, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश की ओर मोड़ दिया है, जिससे सोना और चांदी में जबरदस्त तेजी आई है।

सोना-चांदी में बंपर उछाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में COMEX पर सोने की कीमत इंट्राडे में 5,400 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गई, जो करीब 2.5% की उछाल को दर्शाती है। व,हीं चांदी भी 96.93 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक चढ़ गई और इसमें लगभग 2% की तेजी देखी गई।

MCX और COMEX पर रिकॉर्ड तेजी

ग्लोबल ट्रेंड का सीधा असर घरेलू वायदा बाजार पर भी पड़ा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 5,811 रुपये की छलांग लगाकर 1,67,915 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं, 5 मार्च डिलीवरी वाली चांदी 10,980 रुपये उछलकर 2,85,978 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड करती दिखी।

विशेषज्ञों का मानना है कि भू-राजनीतिक अस्थिरता और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। निवेशकों की नजर अब आगे की कूटनीतिक गतिविधियों और अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों पर टिकी हुई है।