डिशटीवी स्मार्ट प्लस सर्विसेज का शुभारंभ, कहीं भी-किसी भी स्क्रीन पर देखें टीवी और ओटीटी

सभी डिश टीवी और डी2एच ग्राहक, जिनमें नए और मौजूदा ग्राहक भी शामिल हैं, अपने चुने हुए टीवी सब्सक्रिप्शन पैक के साथ लोकप्रिय ओटीटी ऐप्स का आनंद भी ले सकते हैं।

Jun 7, 2024 - 09:30
डिशटीवी स्मार्ट प्लस सर्विसेज का शुभारंभ, कहीं भी-किसी भी स्क्रीन पर देखें टीवी और ओटीटी

डिश टीवी ने भारत में मनोरंजन अनुभव को फिर से परिभाषित करने के लिए एक अग्रणी पहल की है। अग्रणी डीटीएच प्रदाता ने अपनी इस पहल में अपने अभूतपूर्व प्रस्ताव ‘डिश टीवी स्मार्ट प्लस सर्विसेज की घोषणा की है। यह लॉन्च इस इंडस्ट्री में एक नया उदाहरण स्थापित कर रहा है, जो ग्राहकों को किसी भी स्क्रीन पर, कहीं भी, बिना किसी अतिरिक्त लागत के टीवी और ओटीटी दोनों कॉन्टेंट तक अपनी पहुंच प्रदान करता है।
सभी डिश टीवी और डी2एच ग्राहक, जिनमें नए और मौजूदा ग्राहक भी शामिल हैं, अपने चुने हुए टीवी सब्सक्रिप्शन पैक के साथ लोकप्रिय ओटीटी ऐप्स का आनंद भी ले सकते हैं।
डिश टीवी इन उपकरणों में अपनी सेवाओं को सहजता से एकीकृत करने के लिए शीर्ष (टॉप) टीवी और मोबाइल मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) के साथ भी सहयोग करेगा, जिससे सभी उपयोगकर्ता को भरपूर अनुभव मिलेगा।
नए प्रस्ताव पर टिप्पणी करते हुए, डिश टीवी इंडिया लिमिटेड के सीईओ, मनोज डोभाल ने कहा, ”अपनी स्थापना के बाद से, डिश टीवी ने मनोरंजन उपभोग परिदृश्य को बदल दिया है, लोगों को अपने पसंदीदा कॉन्टेंट का आनंद लेने के लिए कई नई चीजों को पेश किया गया। इस नए प्रस्ताव के साथ, हम व्यापक और सुलभ मनोरंजन अनुभवों के लिए एक नया मानक स्थापित करते हुए और भी बड़ा बदलाव लाने के लिए तैयार हैं।
मनोज डोभाल ने आगे कहा, “डिश टीवी में, ग्राहक संतुष्टि पर समझौता नहीं किया जा सकता है और हर निर्णय मूल्य और सुविधा प्रदान करने के आसपास केंद्रित होता है। ‘डिश टीवी स्मार्ट’+ सर्विसेज न केवल हमारे ग्राहकों को मनोरंजन की अद्वितीय पहुंच प्रदान करके लाभान्वित करती हैं, बल्कि यह भी सुनिश्चित करती हैं कि उनकी प्राथमिकताएं और संतुष्टि हमारे प्रयासों में सबसे आगे रहें। ‘डिश टीवी स्मार्ट+’ सर्विसेज के साथ, हम अपने आदर्श वाक्य – ‘नए भारत का स्मार्ट कनेक्शन’ पर कायम रहते हुए, एक आधुनिक भारतीय परिवार की सभी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं।
हमारे मल्टी-चैनल मार्केटिंग दृष्टिकोण से हम उपभोक्ताओं के साथ सीधे जुड़ने, व्यापक जागरूकता फैलाने और इसे अपनाने को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, हम रुझानों से आगे रहने को प्राथमिकता देते हैं और ग्राहकों की बढ़ती प्राथमिकताओं को अपनाना हमारी रणनीति के केंद्र में है और हम उनकी विविध प्राथमिकताओं और जीवनशैली को पूरा करने वाले अद्वितीय मनोरंजन अनुभव प्रदान को करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0