डुमरिया में बस दुर्घटना, एसएसबी जवानों की तत्परता से सभी यात्री सुरक्षित
डुमरिया में बस दुर्घटना, एसएसबी जवानों की तत्परता से सभी यात्री सुरक्षित
गयाजी ।डुमरिया बस स्टैंड से गया जी के लिए प्रस्थान कर रही निजी बस महारानी (BR-25A-6653) डुमरिया स्थित ‘सी’ समवाय कैंप के सामने लगभग 10:30 बजे ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने निरीक्षक सामान्य मंतोष कुमार के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिनका प्राथमिक उपचार समवाय के चिकित्सा कर्मियों द्वारा किया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डुमरिया भेजा गया। इस संबंध में स्थानीय थाना को सूचना दी गई। दुर्घटना में एक बिजली पोल, दो बैरिकेड और एक ड्रम क्षतिग्रस्त हुआ है।
