6 बिहार एनसीसी बटालियन में प्रेरणादायक विदाई समारोह आयोजित

6 बिहार एनसीसी बटालियन में प्रेरणादायक विदाई समारोह आयोजित

6 बिहार एनसीसी बटालियन में प्रेरणादायक विदाई समारोह आयोजित

गया जी । 6 बिहार एनसीसी बटालियन में एक भावुक एवं प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार कीर्ति चक्र एवं सूबेदार मेजर विक्रम सिंह के नेतृत्व में लश्कर अजीत के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बटालियन में सभी स्टाफ को होली के त्योहार पर बहुत-बहुत बधाई दिया साथ ही उन्हें मिठाई भी भेंट किया लश्कर अजीत की विदाई  में पूरी बटालियन ने एक टी पार्टी का आयोजन किया अंत में लश्कर अजीत को बटालियन की परंपरा के अनुसार एक गिफ्ट भेट किया लश्कर अजीत ने बटालियन में लगभग 28 वर्ष 6 माह तक समर्पित सेवा प्रदान की। उनके सम्मान में सूबेदार मेजर ने अपनी ऑफिस मे चाय नास्ता करवा कर समान दिया । जबकि कर्नल पंकज  कुमार कीर्ति चक्र ने भी अपने ऑफिस मे उनको कॉफी पिलाकर रेटिरेमेंट के  बाद भविष्य कि प्लानिंग के बारे में बातचीत किया और उन्हें भगवान बुद्ध  की परतिमा देकर उनका विशेष समान किया। कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब कमांडिंग ऑफिसर स्वयं अपनी गाड़ी चलाकर लश्कर अजीत को उनके घर तक छोड़ने गए। यह दृश्य उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा। विदाई समारोह में बटालियन के लगभग 40 कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर लश्कर अजीत ने कहा कि एक छोटे कर्मचारी के लिए इस प्रकार का सम्मान अत्यंत गर्व की बात है और वे इस क्षण को जीवनभर याद रखेंगे  योगदान अमूल्य होता है और सम्मान पद से नहीं, बल्कि कार्य एवं समर्पण से मिलता है।