BIG NEWS : नीतीश कुमार ने CM पद से दिया इस्तीफा, नई सरकार के गठन का रास्ता साफ

Apr 14, 2026 - 15:33
Apr 14, 2026 - 15:37
BIG NEWS : नीतीश कुमार ने CM पद से दिया इस्तीफा, नई सरकार के गठन का रास्ता साफ

PATNA : नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद नीतीश कुमार तय समय पर लोकभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने राज्यपाल से अपनी कैबिनेट को भंग करने की सिफारिश की। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है।

इससे पहले सम्राट चौधरी पार्टी के बड़े नेताओं के साथ सीएम हाउस पहुंचे। उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान के अलावा विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद थे। एनडीए नेताओं के साथ नीतीश कुमार लोकभवन पहुंचे और राज्यपाल सैयद अता हसनैन को इस्तीफा सौंप दिया। नीतीश कुमार के इस्तीफा सौंपने के बाद अब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कुछ ही घंटों के बाद यह साफ हो जाएगा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। 

सीएम पद से इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार की नई सरकार को उनका पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया।

गौरतलब है कि थोड़ी देर बाद विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक होगी और इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी।
  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0