BIG NEWS : ऋतु जायसवाल ने थामा बीजेपी का दामन, लालू प्रसाद की पार्टी को लगा बड़ा झटका, देखिए अबतक का सियासी सफर
आरजेडी से लंबे समय तक जुड़ी रहीं ऋतु जायसवाल पिछले कुछ महीनों से पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रही थीं। 2025 के विधानसभा चुनाव में परिहार सीट से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने खुलकर बगावत कर दी थी।
PATNA : बिहार की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। ‘मुखिया दीदी’ के नाम से चर्चित ऋतु जायसवाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। मौके पर मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे।
ऋतु जायसवाल ने थामा बीजेपी का दामन
आरजेडी से लंबे समय तक जुड़ी रहीं ऋतु जायसवाल पिछले कुछ महीनों से पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रही थीं। 2025 के विधानसभा चुनाव में परिहार सीट से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने खुलकर बगावत कर दी थी। टिकट कटने से नाराज होकर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा लेकिन करीब 64 हजार वोट हासिल कर उन्होंने अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ का संकेत दिया था।
भाजपा में शामिल होने से पहले 24 मई को उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैसले के संकेत दे दिए थे। पोस्ट में उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बताते हुए जनहित में काम जारी रखने की बात कही थी।
सीतामढ़ी जिले के सिंहवाहिनी पंचायत से राजनीति की शुरुआत करने वाली ऋतु जायसवाल ने बहुत कम समय में बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वर्ष 2016 में वह मुखिया चुनी गईं और पंचायत स्तर पर किए गए कार्यों की वजह से तेजी से चर्चाओं में आईं। उन्हें 2017 में एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट द्वारा ‘आदर्श युवा सरपंच सम्मान’ दिया गया।
इसके बाद 2018 में उपराष्ट्रपति के हाथों ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ पुरस्कार भी मिला। वर्ष 2019 में उनकी पंचायत को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण सम्मान से नवाजा गया।
देखिए अब तक का राजनीतिक सफर
2016 : सिंहवाहिनी पंचायत की मुखिया बनीं
2017 : आदर्श युवा सरपंच सम्मान प्राप्त
2018 : चैंपियंस ऑफ चेंज पुरस्कार मिला
2019 : पंचायत को राष्ट्रीय स्तर का सम्मान
2020 : राजद में शामिल होकर विधानसभा चुनाव लड़ा
2021 : राजद की प्रदेश प्रवक्ता और महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनीं
2024 : शिवहर लोकसभा चुनाव लड़ा
2025 : निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ा और अब भाजपा में शामिल हुईं
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











