BIG NEWS : सम्राट कैबिनेट विस्तार में NDA की सोशल इंजीनियरिंग, जातीय समीकरण को साधने की कोशिश, यहां जानिए किस जाति के बने कितने मंत्री 

मंत्रिमंडल गठन में लगभग हर प्रभावशाली जातीय और सामाजिक वर्ग को प्रतिनिधित्व देकर भाजपा-जेडीयू गठबंधन ने व्यापक सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की है।

May 7, 2026 - 13:33
BIG NEWS : सम्राट कैबिनेट विस्तार में NDA की सोशल इंजीनियरिंग, जातीय समीकरण को साधने की कोशिश, यहां जानिए किस जाति के बने कितने मंत्री 

NEWS DESK : बिहार में हुए कैबिनेट विस्तार के जरिए एनडीए ने साफ संकेत दिया है कि उसकी नजर सिर्फ सरकार चलाने पर नहीं बल्कि आने वाले चुनावों की सामाजिक रणनीति पर भी है। मंत्रिमंडल गठन में लगभग हर प्रभावशाली जातीय और सामाजिक वर्ग को प्रतिनिधित्व देकर भाजपा-जेडीयू गठबंधन ने व्यापक सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की है।

NDA की सोशल इंजीनियरिंग

इस बार सबसे ज्यादा चर्चा राजपूत समुदाय की हिस्सेदारी को लेकर हो रही है। सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में राजपूत समाज से सबसे अधिक चार मंत्री बनाए गए हैं। इनमें संजय टाइगर, श्रेयसी सिंह, लेसी सिंह और संजय सिंह शामिल हैं। इसके अलावा भूमिहार और ब्राह्मण समाज को भी अहम प्रतिनिधित्व मिला है, जिससे सवर्ण समीकरण को मजबूत करने का संकेत माना जा रहा है। 

भूमिहार समाज से दो मंत्री बनाए गये हैं। इनमें विजय कुमार सिन्हा, ई. कुमार शैलेन्द्र मंत्री बने हैं। हालांकि, पहले से डिप्टी सीएम बनें विजय चौधरी को लेकर कुल 3 मंत्री हो जाते हैं। वहीं, ब्राह्मण समाज से दो को मंत्री बनाया गया है। इनमें मिथिलेश तिवारी और नीतीश मिश्रा का नाम शामिल है। वहीं, यादव से एक मंत्री रामकृपाल यादव को जिम्मेदारी दी गई है । हालांकि, पहले से डिप्टी सीएम बने बिजेन्द्र यादव को लेकर कुल दो मंत्री हो जाते हैं। 

वहीं ओबीसी और अति पिछड़ा वर्ग को भी विस्तार में खास जगह दी गई है। कुर्मी, कुशवाहा, निषाद, धानुक और गंगोता समाज से नेताओं को मंत्री बनाकर जेडीयू ने अपने पारंपरिक सामाजिक आधार को मजबूत करने की कोशिश की है। राजनीतिक जानकार इसे नीतीश कुमार की पुरानी सोशल इंजीनियरिंग रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं।
मुस्लिम समुदाय से सिर्फ जमा खान को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। हालांकि विपक्ष इसे मुस्लिम प्रतिनिधित्व के लिहाज से कम बता रहा है, लेकिन एनडीए इसे संतुलित सामाजिक प्रतिनिधित्व का हिस्सा बता रहा है।

यहां जानिए किस जाति के कितने मंत्री 

सवर्ण जाति

राजपूत : 4 मंत्री (संजय टाइगर, श्रेयसी सिंह, लेसी सिंह, संजय सिंह_
भूमिहार : 2 मंत्री (विजय कुमार सिन्हा, ई.कुमार शैलेन्द्र, डिप्टी सीएम विजय चौधरी) 
ब्राह्मण : 2 मंत्री (मिथिलेश तिवारी और नीतीश मिश्रा)

यादव : 2 ( डिप्टी सीएम बिजेन्द्र यादव और रामकृपाल यादव)
कुर्मी : 2 मंत्री (श्रवण कुमार, निशांत कुमार)
कुशवाहा : 2 मंत्री (भगवान सिंह कुशवाहा, दीपक प्रकाश (वैसे सीएम सम्राट चौधरी खुद इसी जाति से आते हैं)
चंद्रवंशी : 1 मंत्री (प्रमोद चंद्रवंशी)

वैश्य समुदाय से कुल 5 मंत्री

कलवार : 1 (दिलीप जायसवाल)
कानू : 1 (केदार गुप्ता)
सूड़ी : 2 (अरुण शंकर प्रसाद, श्वेता गुप्ता)
तेली : 1 (रामचंद्र प्रसाद)

मल्लाह/निषाद : 2 मंत्री (रमा निषाद, मदन सहनी)
धानुक : 2 मंत्री (दामोदर रावत, शीला मंडल)
गंगोता : 1 मंत्री (बुलो मंडल)

दलित वर्ग से कुल 7 मंत्री 

पासवान : 2 मंत्री (लखेंद्र पासवान, संजय पासवान0
रविदास : 2 मंत्री (नंद किशोर राम, सुनील कुमार)
मुसहर : 2 मंत्री (रत्नेश सदा, संतोष कुमार सुमन)
पासी : 1 मंत्री (अशोक चौधरी)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0