हेमंत सोरेन से मिले मंत्री, सांसद और विधायक, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि; दशकर्म की तैयारियों का लिया जायजा

रामगढ़/नेमरा: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को उनके पैतृक आवास नेमरा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Oct 13, 2026 - 19:00

मुख्यमंत्री से मिलने वालों में झारखंड के मंत्री योगेंद्र प्रसाद, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, कोडरमा के सांसद रविंद्र कुमार राय, चतरा के सांसद काली चरण सिंह और बिहार के दरभंगा के एमएलसी सुनील चौधरी शामिल रहे। इसके अलावा पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता, विधायक नागेंद्र महतो, विधायक सुदीप गुड़िया, पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, पूर्व विधायक जानकी यादव और दिनेशानंद गोस्वामी सहित कई गणमान्य लोगों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

दशकर्म और संस्कार भोज की तैयारियों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पैतृक आवास पर माता स्व. रूपी सोरेन के दशकर्म एवं संस्कार भोज को लेकर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बनाए जा रहे पंडाल, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग और अन्य जरूरी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं की जानकारी ली, ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर तैयारियों की प्रगति देखी गई।

दिवंगत रूपी सोरेन के निधन पर लगातार राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग नेमरा पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए जनप्रतिनिधियों और अन्य आगंतुकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0