INSPIRE अवॉर्ड में झारखंड का परचम, रामगढ़ के पूरव जैन को मिला राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक
रांची/रामगढ़: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 12वीं नेशनल इंस्पायर अवॉर्ड प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में झारखंड के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। रामगढ़ के आर्मी स्कूल के छात्र पूरव जैन ने प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया। वहीं, चतरा जिले के गिधौर स्थित गंगा स्मारक उच्च विद्यालय के छात्र दीपक कुमार ने भी राष्ट्रीय स्तर पर टॉप-60 पुरस्कार विजेताओं में जगह बनाई।

इस प्रतियोगिता में झारखंड को पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष तीन स्थानों में जगह मिलने की उपलब्धि हासिल हुई है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। पूरव जैन को पुरस्कार के रूप में प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न और लैपटॉप प्रदान किया गया।
बिजली की खपत पर पूरव जैन का अभिनव विचार
पूरव जैन ने बिजली की खपत की निगरानी से संबंधित एक अभिनव उपकरण का विचार प्रस्तुत किया। उनके प्रोजेक्ट को बीआईटी मेसरा में आयोजित मेंटरशिप कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में विकसित एवं बेहतर बनाया गया। इस नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली और पूरव ने रजत पदक अपने नाम किया।
वहीं, चतरा के दीपक कुमार ने ‘स्मार्ट बोरवेल पाइप कटर’ से संबंधित अपना नवाचार प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय स्तर पर टॉप-60 पुरस्कार विजेताओं में शामिल होना उनकी मेहनत और तकनीकी सोच की उपलब्धि है।
राज्य स्तर पर सम्मानित होंगे विद्यार्थी
इस उपलब्धि पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद और इंस्पायर अवॉर्ड मानक की राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी नीलम आईलीन टोप्पो ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों की इस सफलता की सराहना करते हुए उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित करने की घोषणा भी की।
दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में झारखंड की टीम के साथ सहायक राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. शाहनवाज कुरैशी, डॉ. नूतन कुमारी सिन्हा, राम कुमार दास, मनु कुमारी, अभिषेक राज और दिनकर स्वराज भी शामिल थे।
झारखंड के विद्यार्थियों की यह उपलब्धि राज्य में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0