अखिल भारतीय शोंडिक संघ के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सुन्दर प्रसाद का झारखंड के शोंडिक समाज ने किया स्वागत

Nov 11, 2020 - 04:58
अखिल भारतीय शोंडिक संघ के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सुन्दर प्रसाद का झारखंड के शोंडिक समाज ने किया स्वागत

रांची। झारखंड प्रदेश शोंडीक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश महासचिव उमेश साहू, प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश साहू एवं झारखंड प्रदेश युवा मोर्चा शोंडिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप नाथ साहू ने रांची में पधारे अखिल भारतीय शोंडीक संघ के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सुन्दर प्रसाद का स्वागत किया। झारखण्ड प्रदेश संगठन द्वारा समाज के लिए किए जा रहे सकारात्मक कार्यों का विस्तार से जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव ने पटना महेंद्रू में बन रहे शोंडिक भवन की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भावी योजनाओं की समीक्षा कर भविष्य में जल्द ही समन्वयन समिति का बैठक झारखण्ड प्रदेश रांची में आयोजित करने की बात कही। मुलाकात के दौरान समाज के सकारात्मक सहयोग से रचनात्मक कार्य करने एवं संघ द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन किस प्रकार किया जाय इस पर चर्चा की गई। ज्ञात हो कि अखिल भारतीय शोंडीक संघ के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सुन्दर प्रसाद एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची सरई ताड़ मोरहाबादी स्थित रामचरण मंडल के आवास पर आए हुए थे। राष्ट्रीय महासचिव श्याम सुन्दर प्रसाद ने झारखंड प्रदेश शोंडिक संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि रांची में राष्ट्रीय अधिवेशन करने पर प्रदेश समिति को विचार करने की जरूरत है। जिस पर झारखंड प्रदेश के पदधारियों ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित कर इस पर विचार करने की बात कही। जल्द ही झारखंड प्रदेश के सीमावर्ती राज्यों के सुंडी समाज के सक्रिय सदस्यों एवं पदाधिकारियों के साथ संगठन की मजबूती के लिए अखिल भारतीय शोंडीक संघ के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सुन्दर प्रसाद के साथ बैठक आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी शोंडिक संघ के प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र साहू ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0