अपर मुख्य सचिव श्री इंदु शेखर चतुर्वेदी ने 70वीं संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड मंत्रालय नेपाल हाउस में सभी पदाधिकारी/अधिकारी सहित भारत के संविधान की प्रस्तावना को दोहराया।

अपर मुख्य सचिव श्री इंदु शेखर चतुर्वेदी ने आज 70वीं संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड मंत्रालय नेपाल हाउस में सभी पदाधिकारी/अधिकारी सहित सभी कर्मियों के साथ भारत के संविधान की प्रस्तावना को दोहराया।

Nov 26, 2019 - 07:49
अपर मुख्य सचिव श्री इंदु शेखर चतुर्वेदी ने 70वीं संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड मंत्रालय नेपाल हाउस में सभी पदाधिकारी/अधिकारी सहित भारत के संविधान की प्रस्तावना को दोहराया।

अपर मुख्य सचिव श्री इंदु शेखर चतुर्वेदी ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है। हमारा संविधान देश के नागरिकों को सिर्फ मौलिक अधिकार ही नहीं देता है बल्कि कर्तव्यों की भी जानकारी देता है। जनकल्याण के लिए बनाया गया यह संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान माना जाता है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान देश में अखंडता और एकता को बनाए रखा है। यह संविधान राष्ट्र के प्रत्येक व्यक्ति को मौलिक दायित्वों की जानकारी के साथ-साथ जिम्मेदारी का भी बोध कराता है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार सिंह, सचिव स्वास्थ्य विभाग डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग श्रीमती आराधना पटनायक सहित नेपाल हॉउस में कार्यरत सभी विभाग के सचिव, निदेशक, पदाधिकारी, कर्मचारी एवं कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0