आयुष चिकित्सकों की भी सेवानिवृत्ति आयु सीमा 65 वर्ष की जाए : डॉ.राजीव

Jun 5, 2024 - 05:16
आयुष चिकित्सकों की भी सेवानिवृत्ति आयु सीमा 65 वर्ष की जाए : डॉ.राजीव

रांची। झारखंड राज्य में कार्यरत आयुष चिकित्सकों का एक प्रतिनिधिमंडल डॉ.राजीव कुमार की अगुवाई में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिला। उन्होंने कहा कि झारखंड में कार्यरत आयुष चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 वर्ष है, जबकि बिहार राज्य में 67 वर्ष है। केंद्र सरकार ने भी वहां अपने सभी चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष की है। तदनुसार देश के आम राज्यों में भी आयुष के साथ एलोपैथी चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष की है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व वित्त मंत्री ने भी इस विषय पर अपनी सहमति दी है। विदित है कि इस संबंध में झारखंड उच्च न्यायालय ने भी सरकार को आयुष चिकित्सकों को केंद्र की व बिहार राज्य में मिल रहे लाभ के अनुसार यहां इनकी सेवा निवृत्ति की उम्र 65 वर्ष करने का निर्णय दिया है। इसके बावजूद झारखंड में आयुष चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति की सीमा में बदलाव नहीं किया गया। मांग पर स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग से मंतव्य मांगने का निर्देश दिया है।प्रतिनिधिमंडल में डॉ. राजीव,डॉ. फजलू सम्मी,डॉ. अशोक पासवान,डॉ. सच्चिदानंद सिंह,डॉ.आनंद सिन्हा शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0