गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा ने गुरुनानक देव के 551वें प्रकाश पर्व पर सजाया विशेष दीवान

सुबह के कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद संजय सेठ व विधायक सीपी सिंह

गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा ने गुरुनानक देव के 551वें प्रकाश पर्व पर सजाया विशेष दीवान

रांची। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 551वें प्रकाश के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा साहिब कृष्णा नगर कॉलोनी में विशेष दीवान सजाया गया। दीवान की शुरुआत स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल एवं रेशमा गिरधर द्वारा ” सबना का मा प्यो आप है…… तथा ” करतारपुर करता बसे संतन के पास……..” शबद गायन से हुई।
गुरुद्वारा साहिब के रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी एवं साथियों नेे ” धन नानक तेरी बडी कमाई……….” एवं  ” सबते बडा सतगुर नानक जिन कल राखी मेरी……….”  एवं ” मन तन तेरा तेरा तन भी तेरा……….” तथा ” वडे मेरे साहिब गुणी गहीरा…………..” जैसे एक के बाद एक कई शबद गायन कर साध संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। पिछले दो दिनों से पढ़े जा रहे श्री अखंड पाठ साहिब जी की समाप्ति आज रात 12.00 बजे हुई।
आरती शबद गायन,अरदास,हुकुमनामा तथा कढ़ाह प्रसाद एवं मिष्टान्न वितरण के साथ दीवान के समाप्ति रात 12:30 बजे हुई। मंच संचालन मनीष मिढ़ा ने किया।
लंगर की सेवा में अशोक गेरा,राजकुमार सुखीजा,अर्जुन दास मिढ़ा,सुरेश मिढ़ा,हरीश मिढ़ा,अनूप गिरधर,मोहन काठपाल एवं विनोद सुखीजा तथा जोड़े की सेवा में बसंत काठपाल,प्रेम मिढ़ा,पुरुषोत्तम सरदाना,लक्ष्मण अरोड़ा तथा उर्वशी मिढ़ा की विशेष सक्रियता रही।
इससे पहले आज सुबह  का दीवान
8:00 से 11:30 तक सजाया गया। जिसमें भाई महिपाल सिंह एवं साथियों ने ” सतगुर नानक परगटया मिट्टी धुंध जग चानन होआ……..” तथा ” बाबा नानक तेरी जय होवे…….” शबद गायन किया। हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेंदर सिंह ने कथावाचन कर गुरुनानक देव की जीवनी से संगत को रूबरू कराया तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन मे आत्मसात करने का आह्वान किया।
सुबह के दीवान में स्थानीय सांसद संजय सेठ एवं विधायक सीपी सिंह मुख्य अतिथि तथा रांची नगर निगम के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सांसद संजय सेठ ने साध संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी तथा वाहेगुरु से संसार को जल्द कोरोना से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। सत्संग सभा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह बेदी ने अतिथियों को सरोपा देकर सम्मानित किया तथा संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी।
दीवान समाप्ति के पश्चात  गुरु का अटूट लंगर भी चलाया गया जिसमे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए संगत ने गुरु का लंगर चखा।
संस्था के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि दोनों दीवानों में कोरोना से संबंधित गाइड लाइन का पालन किया गया। सभी श्रद्धालुओं के हाथों को प्रवेश से पहले सैनेटाइज कराया गया त्तथा मास्क उपलब्ध कराया गया।जोड़े घर के सेवादारों ने हैंड ग्लव्स पहन कर जोड़े की सेवा की।
    आज के दीवान में मुखी जयरामदास मिढ़ा,रामकृष्ण मिढ़ा,चरणजीत मुंजाल,द्वारकादास मुंजाल,सुंदरदास मिढ़ा,नरेश पपनेजा,प्रेम सुखीजा,लक्ष्मण दास मिढ़ा,वेद प्रकाश मिढ़ा,गुलशन मिढ़ा,दीन दयाल काठपालिया,सुभाष मिढ़ा,हरजीत बेदी,नवीन मिढ़ा,आशु मिढ़ा,पवनजीत खत्री,महेंद्र अरोड़ा,हरजीत मक्कड़,रमेश गिरधर,जितेंद्र मुंजाल,अश्विनी सुखीजा,इंदर मिढ़ा,रमेश पपनेजा,सुरजीत मुंजाल,गीता कटारिया,बबली दुआ,मंजीत कौर,नीता मिढ़ा,इंदु पपनेजा,रजनी तेहरी समेत अन्य शामिल थे।