देश को शक्तिशाली बनाने के लिए ओबीसी समुदाय को सशक्त करना जरूरी : राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा

Oct 31, 2020 - 18:30
देश को शक्तिशाली बनाने के लिए ओबीसी समुदाय को सशक्त करना जरूरी : राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा

मेदिनीनगर। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा क्रीमी लेयर हटाओ, जातीय जनगणना कराओ यात्रा की तैयारी कर रही है। इसके तहत रविवार को राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर के बाबा भीखम दास मंदिर प्रांगण में मोर्चा की प्रमंडलीय बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार राज्य के स्थापना दिवस 15 नवंबर से पहले जाति आधारित जनगणना करने हेतु प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार को भेजे। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मंत्री अरुण जेटली ने ओबीसी के जनगणना 2021 में कराने की घोषणा की थी।
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. प्रेम प्रसाद केसरी ने कहा कि ओबीसी समुदाय पर असंवैधानिक क्रीमी लेयर का प्रावधान किया गया है। जिससे आरक्षण पूरा नहीं हो पा रहा है। ओबीसी समुदाय को सरकारी सेवा के प्रथम श्रेणी के अधिकारी से लेकर चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों तक की नौकरियों में मुश्किल से 8 से 10 प्रतिशत ही आरक्षण प्राप्त हो रहा है। जबकि देश में ओबीसी समुदाय की जनसंख्या 52 प्रतिशत से अधिक है।
वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए संविधान अनुसार बजट में जनसंख्या अनुसार प्रावधान होना चाहिए। केंद्र सरकार को वर्ष 2021 की जनगणना जाति आधारित करना ही होगा, इसके लिए ओबीसी मोर्चा अंतिम दम तक लड़ाई लड़ेगी।
पांकी की जिला परिषद सदस्य महिला नेत्री लवली गुप्ता ने कहा कि हेमंत सरकार को पिछड़ों को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अनुशंसा पर 50 प्रतिशत आरक्षण अविलंब लागू करनी चाहिए।
जिला अध्यक्ष, पलामू लल्लन प्रजापति ने कहा कि ओबीसी समुदाय को जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विस्थापन होने से ओबीसी समुदाय आरक्षण के लाभ से वंचित हो जा रहे हैं।
गढ़वा जिला अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर ने कहा कि संगठन को गांव से लेकर शहर तक जोड़ने और यात्रा को सफल कराने में हमारी भूमिका अग्रणी होगी।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव प्रेमनाथ साहू, ललन चौधरी, उमाशंकर गुप्ता, लातेहार वीरेंद्र कुमार यादव, सुरेश प्रसाद, डॉ. भोला प्रजापति, अनूप प्रसाद गुप्ता, अशर्फी चंद्रवंशी, अधिवक्ता जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, रामाशीष प्रसाद, प्रेम दीवाना, बिहारी साहू, शंकर प्रताप विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. आनंद प्रकाश ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष लल्लन प्रजापति ने किया।
उक्त जानकारी
अशोक कुमार कुशवाहा मीडिया प्रभारी अशोक कुमार कुशवाहा व पलामू के मीडिया प्रभारी मुरारी प्रसाद ने संयुक्त रूप से दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0