छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन दल की शिष्टाचार भेंट
राज्योत्सव 2026 में रोमांचक हवाई करतबों से आकर्षित होंगे दर्शक, युवाओं को भारतीय वायु सेना से जुड़ने की मिलेगी प्रेरणा
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में भाग लेने पहुंचे भारतीय वायु सेना के प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन दल के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दल ने अपनी गौरवशाली यात्रा, उत्कृष्ट उड़ान कौशल और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भारतीय वायु सेना की पेशेवर दक्षता के प्रदर्शन में अपनी भूमिका की जानकारी साझा की। मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा, मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियानों में भारतीय वायु सेना के महत्वपूर्ण योगदान पर भी चर्चा हुई। राज्योत्सव में सारंग दल की भागीदारी से प्रदेशवासियों, विशेषकर विद्यार्थियों और विमानन में रुचि रखने वाले युवाओं को भारतीय वायु सेना की तकनीकी क्षमता, अनुशासन और टीम भावना को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। स्वदेश में विकसित उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) ‘ध्रुव’ से हवाई प्रदर्शन करने वाला सारंग दल अपने सटीक उड़ान कौशल, सामूहिक तालमेल और रोमांचक हवाई करतबों के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। दल का ध्येय वाक्य ‘Inspire Through Excellence’ यानी ‘उत्कृष्टता से प्रेरणा’ युवाओं को विमानन के प्रति आकर्षित करने और सशस्त्र बलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने का संदेश देता है। सारंग दल का प्रदर्शन छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के आकर्षण को बढ़ाने के साथ भारतीय वायु सेना और प्रदेश की जनता के बीच आत्मीय संबंधों को और मजबूत करेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





