राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया दीपशिखा संस्था के सूचना केंद्र का उद्घाटन, एक लाख रुपये देने की घोषणा

रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को रांची के नामकूम स्थित दीपशिखा संस्था के नवनिर्मित सूचना केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने संस्था की विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया और बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। राज्यपाल ने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए संस्था की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही, संस्था को अपने विवेकाधीन अनुदान मद से एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

Oct 28, 2026 - 18:00

दिव्यांगजनों को समान अवसर उपलब्ध कराना जरूरी

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि दिव्यांगजनों में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। उन्हें उचित अवसर और अनुकूल वातावरण मिले, तो वे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन अपनी प्रतिभा के दम पर समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने में सक्षम हैं।

राज्यपाल ने जोर देते हुए कहा कि दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, खेलकूद, रोजगार और सामाजिक भागीदारी के क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है। इससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे और समाज की मुख्यधारा में सक्रिय भूमिका निभा पाएंगे।

दिव्यांगजनों का सशक्तीकरण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी

राज्यपाल ने कहा कि दिव्यांगजनों को सम्मान, समान अवसर और आत्मनिर्भरता प्रदान करना केवल सरकार की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सरकार, प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों को मिलकर काम करना होगा।

उन्होंने दीपशिखा संस्था की टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि संस्था भविष्य में भी दिव्यांगजनों के विकास, कल्याण और सशक्तीकरण के लिए इसी तरह काम करती रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने बच्चों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। सूचना केंद्र का उद्घाटन संस्था की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और दिव्यांगजनों से संबंधित जानकारी एवं सहयोग को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसी क्रम में राज्यपाल ने संस्था को एक लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0