चिट फंड कंपनी में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले पति- पत्नी गिरफ्तार
जमशेदपुर पुलिस ने करोड़ों की ठगी करने के मामले में मैक्सीजोन के एमडी चंद्रभूषण सिंह को पत्नी समेत किया गिरफ्तार। साकची पुलिस ने दोनों को दिल्ली से भुवनेश्वर जाने के क्रम में तेजस राजधानी एक्सप्रेस से गोमो जंक्शन से किया दोनों को गिरफ्तार किया।
जमशेदपुर पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में वांछित दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। मैक्सिस जोन टच कंपनी के एमडी चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह को तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से गोमो स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों दिल्ली से तेजस राजधानी एक्सप्रेस से भुवनेश्वर जा रहे थे। पुलिस को सूचना मिली तो नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 2 से दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों को गिरफ्तार कर जमशेदपुर लाया गया।
बिहार का रहनेवाला है आरोपी
चंद्रभूषण सिंह बिहार के वैशाली जिला के सराय थाना क्षेत्र के दामोदर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस उनकी 2022 से तलाश कर रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेल्को निवासी सुशील कुमार सरापमा के लिखित आवेदन पर साकची थाना कांड संख्या 74/22, 22 अप्रैल 2022 को दर्ज किया गया था। इस मामले में प्राथमिक अभियुक्त चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह पर निवेश के नाम पर मैक्सीजोन टच प्रा. लि. के जरिए पूरे देश भर से करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है। आरोपी दंपति पर देश के विभिन्न शहरों में करोड़ों की ठगी करने का आरोप है।पुलिस ने बताया कि चंद्रभूषण सिंह और प्रियंका सिंह के विरुद्ध साकची थाना में पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। इनमें धोखाधड़ी, जालसाजी, षड्यंत्र और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं।
