किसानों की मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी का वर्चुअल धरना आयोजित

May 24, 2001 - 07:23
किसानों की मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी का वर्चुअल धरना आयोजित

रांची। राज्य सरकार द्वारा किसानों के हितों की लगातार अनदेखी किए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी,झारखंड की ओर से
एक दिवसीय वर्चुअल धरना दिया गया। किसानों के समर्थन में आयोजित वर्चुअल धरना के माध्यम से राज्य के किसानों को पूर्ण अनुदान पर खाद-बीज मुहैया करवाने के संबंध में राज्यपाल को भी ईमेल के माध्यम से पत्र भेजा गया। आम आदमी पार्टी, झारखंड किसान मोर्चा के प्रभारी दीपनारायण सिंह ने धरना देकर सोशल मीडिया के माध्यम से किसानों की मांगों को रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
मौके पर श्री सिंह ने कहा कि राज्य के किसान हताश और निराश हैं। गत दो वर्षों से कोरोना से जूझ रहे राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। लॉकडाउन की अवधि में सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हुआ है। रबी फसल (खासकर सब्जी) की अच्छी उत्पादन होने के बावजूद भी लॉकडाउन के चलते किसानों को बाजार में अपने उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। किसान अपने उपज को ओने – पौने दाम में बेचने के लिए विवश हैं। किसानों को लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। पिछले वर्ष सरकार द्वारा किसानों से क्रय की गई धान का भी पूर्ण भुगतान नहीं हो पाया है। राज्य के किसान पूरी तरह से आर्थिक रूप से परेशान है। अब फिर इस वर्ष 25 मई “रोहिणी नक्षत्र” से धान आदि, खरीफ फसल के बुवाई का काम शुरू होने जा रहा है। ऋण माफी की सरकारी घोषणा भी अब तक सिर्फ छलावा साबित हुआ है। सरकार की किसानों के प्रति उदासीनता के खिलाफ आम आदमी पार्टी आंदोलन तेज करेगी। वर्चुअल धरना में काफी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उक्त जानकारी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी सचिव डॉ.अविनाश नारायण ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0