झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग ने मुख्यमंत्री के प्रति किया आभार व्यक्त

Oct 30, 2020 - 18:30
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग ने मुख्यमंत्री के प्रति किया आभार व्यक्त

रांची। जनगणना फाॅर्म में सरना कोड को लेकर झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लेने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी, ओबीसी विभाग ने धन्यवाद दिया है। कांग्रेस नेता अरुण साहु एवं झारखंड प्रदेश तेली समाज के महासचिव शंकर कुमार साहु ने मुख्यमंत्री से मांग किया है कि राज्य में ओबीसी जाति को 27 प्रतिशत आरक्षण का मसौदा शीघ्र तैयार कर लागू किया जाय।
नेता द्वय ने हेमंत सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इसी वजह से उप चुनाव के दोनों सीट दुमका और बेरमो जीत हासिल करेंगे। दुमका से बसंत सोरेन और बेरमो से कुमार जय मंगल उर्फ़ अनूप सिंह दोनों विजयी होंगे। अरुण साहू ने समाज के समस्त लोगों से महागठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की अपील की है। बेरमो विधानसभा के विभिन्न टोला मुहल्ले में मंत्री बन्ना गुप्ता और विधायक अम्बा प्रसाद ने ओबीसी बहुलता वाले गांवों में अनुप सिंह के पक्ष में प्रचार किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0