पेटसी संस्था का पौधरोपण कार्यक्रम शुरू,एक सप्ताह में ग्यारह सौ पौधे लगाने का लक्ष्य

Nov 8, 2020 - 05:39
पेटसी संस्था का पौधरोपण कार्यक्रम शुरू,एक सप्ताह में ग्यारह सौ पौधे लगाने का लक्ष्य

रांची। स्वयंसेवी संस्था पेटसी द्वारा रविवार को वृक्षारोपण सप्ताह की शुरुआत की गयी। इसमें अगले एक सप्ताह तक रांची के विभिन्न जगहों पर ग्यारह सौ (कुल) पौधे लगायें जाएंगे। इसकी शुरुआत धुर्वा डैम से की गयी। यहां 50 पौधे लगाए गए, पौधरोपण की शुरुआत राजीव कुमार (संयुक्त सचिव) झारखंड सरकार ने पौधा लगाकर की। इनके साथ ऋचा रंजन,रितिका रंजन, श्री नाग, ओपी प्रभारी(सिठीयो),श्री झा, रुस्तम,मोनजिर,बबलू,मिंटू सहित अन्य मौजूद थे। इस अवसर पर संस्था के सचिव अर्चित आनंद ने कहा कि वृक्ष हमें प्राणवायु देते हैं। अतः इसका रोपण और संरक्षण दोनों समाज की आवश्यकता है,संस्था लगाए गए पौधों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0