महागठबंधन की एकजुटता का प्रतीक है उपचुनाव का परिणाम : शशिभूषण राय

Nov 11, 2020 - 05:15
 24
महागठबंधन की एकजुटता का प्रतीक है उपचुनाव का परिणाम : शशिभूषण राय

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व महासचिव शशिभूषण राय ने बेरमो और दुमका उपचुनाव में कांग्रेस और झामुमो प्रत्याशियों की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम महागठबंधन की एकजुटता और दूरदर्शिता का प्रतीक है। उन्होंनेे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन , कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ.रामेश्वर उरांव को बधाई दी और कहा कि यह जीत महागठबंधन सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का परिणाम है। इस उपचुनाव परिणाम ने केंद्र की भाजपा सरकार की पोल खोल कर रख दी है। चुनाव में जनता ने स्पष्ट संदेश दिया कि विकास कार्यों के आधार पर ही जनता अपना प्रतिनिधि चुनौती है, न कि झूठे प्रचार-प्रसार से। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जिस प्रकार अपने सीमित संसाधनों में कोरोना काल के दौरान कार्य किया वह काफी उल्लेखनीय है। जनता ने इसका प्रमाण दोनों उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बना कर दिया है। दोनों निर्वाचित विधायक कुमार जयमंगल और बसंत सोरेन युवा हैं और वे पूरी मेहनत से क्षेत्र एवं राज्य की जनता की सेवा करेंगे। राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य में गति लाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। महागठबंधन के प्रत्याशियों की जीत कांग्रेस , झामुमो और राजद के सभी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेतागण की मेहनत का परिणाम है। श्री राय ने दुमका और बेरमो के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके समर्थन से दोनों प्रत्याशियों की जीत हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0