रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित

श्याम बिहारी सिंह अध्यक्ष और नीरज ग्रोवर सचिव चयनित

Nov 11, 2020 - 05:12
 32
रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित

रांची। रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक इटकी रोड स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई।
चुनाव पदाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह, सह चुनाव पदाधिकारी विनोद बगड़िया ने बताया कि नवनिर्वाचित 11 सदस्यों ने बैठक कर सर्वसम्म्मति से चार मनोनीत सदस्यों का चुनाव किया। जिसमें महेंद्र प्रसाद सिंह, ओमप्रकाश हेतमसरिया, अजीत कुमार प्रसाद,विजय कुमार सिंह चुने गये।
साथ ही सरंक्षक पवन शर्मा, एवं संयोजक संजय जैन को बनाया गया।
इस प्रकार कुल 15 कार्यकारिणी के सदस्यों के बीच चुनाव में श्याम बिहारी सिंह (अध्यक्ष) नीरज ग्रोवर (सचिव),रवींद्र दुबे(उपाध्यक्ष), मनीष चौधरी (सह सचिव) घनश्याम शर्मा(कोषाध्यक्ष), अभिषेक जैन(आंतरिक अंकेक्षक) राजकिशोर सिंह”राजू” को संगठन मंत्री, सुनील सिंह चौहान (प्रवक्ता) बनाये गए। बैठक में ऋषिदेव यादव,रणजीत तिवारी, उदित नारायण सिंह, दिलबाग शर्मा, मदनलाल पारीक, प्रभाकर सिंह उपस्थित थे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगले कुछ दिनों में रामगढ़ में बैठक आयोजित कर कुजू, रामगढ़, पतरातू के सदस्यों की सहमति से क्षेत्रीय पदाधिकारियों का मनोनयन किया जायगा। चुनाव पदाधिकारी संतोष कुमार ने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0