वीरांगनाओं ने बच्चों को बांटे दीये और मिठाइयां

Nov 11, 2020 - 05:07
वीरांगनाओं ने बच्चों को बांटे दीये और मिठाइयां

जमशेदपुर : दीपावली से पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन द्वारा बच्चों के बीच दीया और मिठाई का वितरण किया गया। इस मौके पर बाराद्वारी में वीरांगना पदाधिकारी अंजलि सिंह के आवास पर एक आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि और वीरांगना चीफ भारती सिंह ने अपने जरूरतमंद बच्चों के बीच दीया और मिठाईयां वितरित की, ताकि बच्चे भी खुशी से दीवाली की खुशियां मना सकें। आयोजन में प्रदेश कार्यालय प्रभारी सीमा सिंह, जिलाध्यक्ष विभा सिंह, रजनी सिंह, अंजलि सिंह, धृति सिंह, प्रतिभा सिंह, रिंकू सिंह, पूर्णिमा सिंह और राखी सिंह सहित अन्य उपस्थित थीं। उक्त जानकारी झारखंड प्रदेश वीरांगना की प्रदेश कार्यालय प्रभारी सीमा सिंह ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0