श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट ने निर्धन परिवार की वृद्ध महिलाओं के बीच बांटे दीप उत्सव की सामग्री

Nov 11, 2020 - 05:04
श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट ने निर्धन परिवार की वृद्ध महिलाओं के बीच बांटे दीप उत्सव की सामग्री

रांची। “आओ रोशन करें सबका घर” कार्यक्रम के तहत एमआरएस श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट, दिल्ली की शाखा रांची के संस्थापक एवं संरक्षक संत शिरोमणी श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के शिष्यों ने मंगलवार को शहर मे रहने वाली लगभग 60 निर्धन, लाचार, दिव्यांग महिलाओं के बीच साड़ी, मिठाईयां, दीपक, रूई की बत्ती, माचिस एवं सरसों तेल का वितरण किया।
संत शिरोमणि स्वामी सदानंद जी महाराज के आदेशानुसार दीपावली पर्व के सुअवसर पर निर्धन लाचार परिवार के सदस्यों के बीच उक्त सामग्रियों का वितरण किया गया।
सेवा के इस कार्य में संस्था के सह संरक्षक बंसत कुमार गौतम, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल,पुर्णमल सर्राफ,बिष्णु सोनी,नन्द किशोर चौधरी,आलोक कुमार सिंह, धीरज गुप्ता सहित संस्था के अन्य सदस्यगण शामिल थे।
उक्त जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0