राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने झारखंड सरकार से माता सावित्रीबाई फुले की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की

Jul 10, 2020 - 09:39
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने झारखंड सरकार से माता सावित्रीबाई फुले की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की

रांची। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने देश की प्रथम महिला शिक्षिका और प्रख्यात समाजसेवी माता सावित्रीबाई फुले की स्मृति में झारखंड में भी उनकी जयंती (तीन जनवरी) के अवसर पर समारोह आयोजित करने और उन्हें सम्मान देने की मांग की है। मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है। उन्होंनेे राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि राजस्थान सरकार ने माता सावित्रीबाई फुले को जो सम्मान देखकर न्याय किया है। वह सम्मान और न्याय झारखंड राज्य में भी मिले। ज्ञात हो कि राजस्थान सरकार ने देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन (तीन जनवरी) को भारत की प्रथम शिक्षिका के रूप में जयंती मनाने का निर्णय लिया है, राजस्थान राज्य के सभी विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालयों में माता सावित्रीबाई फुले व महात्मा ज्योति राव फूले की तस्वीर/प्रतिमा लगाने का भी आदेश दिया है, कई बालिका विद्यालय का नाम माता सावित्रीबाई फुले रखने का आदेश राजस्थान सरकार ने निर्गत किया है।
उन्होंने झारखंड सरकार से भी मांग की है कि माता सावित्रीबाई फुले जो देश की प्रथम शिक्षिका रही थी, उनको झारखंड राज्य में भी सम्मान मिले। उनकी जयंती राज्य सरकार मनाए, राज्य की राजधानी में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित किया जाए और उनकी तस्वीर विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय में लगाने व उनके नाम पर शैक्षणिक संस्थानों का नामकरण किया जाए। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा प्रत्येक वर्ष माता सावित्रीबाई फुले की जयंती व महापरिनिर्वाण दिवस मनाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0