अंतरराष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

चाईनीज सामानों के बहिष्कार का लिया निर्णय

Jun 20, 2020 - 06:41
अंतरराष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की कोल्हान जोन इकाई द्वारा शुक्रवार को बिस्टुपुर में आयोजित कार्यक्रम में लद्दाख में शहीद हुए बीस सैनिक भाईयों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आयोजन में कोरोना संक्रमण से सुरक्षा और निर्धारित दूरी का ध्यान रखते हुए कोल्हान अध्यक्ष प्रभा सिंह के नेतृत्व में एक शोकसभा का आयोजन किया गया।
आयोजन में उपस्थित वीरांगनाओं ने मोमबत्ती जलाकर और हाथों में अमर शहीद वीर जवानों की तस्वीर लेकर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वीरांगनाओ ने चाईनीज सामानों के बहिष्कार करने का संकल्प लिया। आयोजन में प्रदेश संगठन सचिव सरोज सिंह, कोल्हान की जनसंपर्क सचिव सीमा सिंह, वीरांगना पदाधिकारी प्रतिभा सिंह, रजनी सिंह, नीलम सिंह, विनीता सिंह और मंजू सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0