जीबीएम कॉलेज में आत्महत्या रोकथाम पर आयोजित कार्यशाला के दूसरे दिन विचार गोष्ठी का आयोजन, छात्राओं ने भावपूर्ण लघु नाटिका द्वारा आत्महत्या जैसे कदम न उठाने का दिया संदेश
जीबीएम कॉलेज में आत्महत्या रोकथाम पर आयोजित कार्यशाला के दूसरे दिन विचार गोष्ठी का आयोजन, छात्राओं ने भावपूर्ण लघु नाटिका द्वारा आत्महत्या जैसे कदम न उठाने का दिया संदेश

गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज गया में मनोविज्ञान विभाग द्वारा "विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस" के तहत आयोजित कार्यशाला के दूसरे दिन 'क्रियेटिंग होप थ्रू ऐक्शन' विषय पर विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ सीमा पटेल, डॉ मीनाक्षी, डॉ शगुफ्ता अंसारी, डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी, डॉ जया चौधरी, डॉ प्रियंका कुमारी, डॉ प्यारे मांझी, प्रीति शेखर, डॉ शुचि सिन्हा, डॉ प्रमिला कुमारी एवं डॉ सीता ने कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन करके किया। कार्यक्रम का संचालन मनोविज्ञान विभाग की छात्राओं ने किया। छात्रा प्रियंका, वैष्णवी, हर्षिता, लक्ष्मी, काजल, श्वेता एवं खुशी ने स्वागत गीत की सुमधुर प्रस्तुति के उपरांत लघु नाटिका की भावपूर्ण प्रस्तुति द्वारा आत्महत्या न करने का दिया संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करती हुईं प्रधानाचार्य डॉ सीमा पटेल ने कहा कि हमें विपरीत परिस्थितियों एवं जीवन की चुनौतियों का सामना हिम्मत के साथ करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को उलझन की स्थिति में टीचर्स से भी परामर्श तथा सहायता लेने की बात कही। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत लघुनाटिका की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए प्रधानाचार्या ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी को शुभकामनाएं दीं। वहीं एमयू से आमंत्रित वक्ता डॉ मीनाक्षी ने विषय पर बिंदुवार अपने विचार रखते हुए कॉलेज की छात्राओं द्वारा लघुनाटिका की प्रस्तुति को सराहनीय बताया। प्रश्नोत्तरी सत्र में उन्होंने छात्राओं के उलझनों का समाधान बताया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ शुचि सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में डॉ सहदेब बाउरी, डॉ अफशां सुरैया, डॉ पूजा, डॉ रुखसाना परवीन, डॉ बनीता कुमारी, डॉ कृति सिंह आनंद, डॉ अनामिका कुमारी, डॉ आशुतोश कुमार पांडेय, डॉ नुद्रतुन निसां, डॉ अफशां नाहिद, डॉ शबाना परवीन हुसैन, डॉ फातिमा, डॉ विजेता लाल, डॉ सुरबाला कृष्णा, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ फातिमा, डॉ दीपिका आदि की भी उपस्थिति रही।