पूर्ववर्ती छात्र नेता दीपक लाल वार्ड 29 में कर रहे जनसंपर्क
मेयर पद प्रत्याशी रमा खलखो के समर्थन में मांग रहे वोट
रांची: नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 29 के चुनाव अभियान प्रभारी रांची विश्वविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र नेता व लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता दीपक लाल पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के निर्देशानुसार घूम-घूम कर मेयर प्रत्याशी रमा खलखो के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
इस क्रम में शनिवार को दीपक लाल ने विभिन्न वार्डों में घूम-घूम कर मतदाताओं से मेयर प्रत्याशी रमा खलखो के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
