ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज, भारत और न्यूजीलैंड ने कसी कमर, जानिए क्या होगा भारत का प्लेइंग 11 

CC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। खिताबी जंग में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के विश्व प्रसिद्ध नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां करोड़ों फैंस की नजरें टीम इंडिया की जीत पर टिकी हैं।

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज, भारत और न्यूजीलैंड ने कसी कमर, जानिए क्या होगा भारत का प्लेइंग 11 

SPORTS DESK : ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। खिताबी जंग में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के विश्व प्रसिद्ध नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां करोड़ों फैंस की नजरें टीम इंडिया की जीत पर टिकी हैं।

फाइनल मैच से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग-11 को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खासकर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को लेकर काफी चर्चा चल रही है। हालांकि, टीम मैनेजमेंट पूरे टूर्नामेंट में ज्यादा बदलाव करने से बचता रहा है इसलिए फाइनल में भी बड़े फेरबदल की संभावना कम मानी जा रही है।

अभिषेक शर्मा की जगह लगभग तय

ओपनर अभिषेक शर्मा का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था इसलिए टीम मैनेजमेंट उनके साथ छेड़छाड़ करने के मूड में नहीं दिख रहा। दूसरी ओर मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। पिछले कुछ मैचों में वह ज्यादा प्रभावी नहीं रहे हैं। ऐसे में क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है, जो अपनी चाइनामैन गेंदबाजी से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

इन खिलाड़ियों की जगह पक्की

मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और शिवम दुबे की जगह लगभग तय मानी जा रही है। वहीं, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम संतुलन में अहम भूमिका निभाएंगे। गेंदबाजी आक्रमण की कमान स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के हाथों में होगी, जिनका साथ अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या देते नजर आ सकते हैं।