BIG BREAKING : भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत पर अमेरिका का हमला, 87 ईरानी सैनिकों की मौत, मची तबाही

US–Iran जंग के पांचवें दिन हिंद महासागर में बड़ा हमला। अमेरिकी पनडुब्बी ने श्रीलंका के पास ईरानी युद्धपोत IRIS Dena को डुबोया, 87 नौसैनिकों की मौत और कई लापता। जहाज हाल ही में विशाखापट्टनम फ्लीट रिव्यू से लौट रहा था।

Mar 4, 2026 - 21:13
Mar 4, 2026 - 21:13
BIG BREAKING : भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत पर अमेरिका का हमला, 87 ईरानी सैनिकों की मौत, मची तबाही

US Iran War Latest News : अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का आज पांचवां दिन है। इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि अमेरिका ने भारत से लौट रहे एक ईरानी युद्धपोत IRIS देना पर श्रीलंका के पास हमला कर दिया है, जिसमें युद्धपोत डूब गया है। इस हमले में 87 ईरानी नौसैनिके मारे गये हैं। 

87 ईरानी सैनिकों की मौत

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया कि हिंद महासागर में अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी जहाज को टॉरपिडो से निशाना बनाकर डुबो दिया। श्रीलंका की नेवी ने 32 घायल नौसैनिकों का रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। लापता नौसैनिकों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

जहाज पर लगभग 180 नौसैनिक सवार थे। लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यह ईरानी युद्धपोत पिछले महीने भारत के विशाखापट्टनम में आयोजित 2026 इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में हिस्सा लेकर लौट रहा था।

श्रीलंकाई अधिकारियों ने अल जजीरा को बताया कि बुधवार सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच (भारतीय समय के मुताबिक) मदद के लिए मैसेज भेजा। यह जहाज दक्षिणी श्रीलंका के गाले शहर से करीब 40 समुद्री मील (करीब 75 किलोमीटर) दूर था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0