बाथरुम में अगर चलाते हैं मोबाइल तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां

आपने नोटिस किया होगा कि आज तेज रफ्तार वाली लाइफस्टाइल में अधिकतर लोग टॉयलेट जाते हैं और मोबाइल को भी अपने साथ रखते हैं और चलाते हैं। 

Mar 17, 2026 - 14:03
बाथरुम में अगर चलाते हैं मोबाइल तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां

NEWS DESK : आप भी बाथरूम में लगातार फोन का इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान क्योंकि ये आदत आपकी सेहत के लिए बेहद ही खतरनाक है। आपने नोटिस किया होगा कि आज तेज रफ्तार वाली लाइफस्टाइल में अधिकतर लोग टॉयलेट जाते हैं और मोबाइल को भी अपने साथ रखते हैं और चलाते हैं। 

स्वास्थ्य से न करें खिलवाड़

इस खतरनाक आदत की वजह से उन्हें बवासीर यानी पाइल्स होने का खतरा मंडराता है। लंबे वक्त तक टॉयलेट सीट पर बैठने से पेट पर दबाव पड़ता है और कब्ज जैसी पाचन संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। इसके साथ ही मोबाइल देखने के लिए झुकी हुई गर्दन की वजह से सर्वाइकल और गर्दन दर्द की परेशानी बढ़ सकती है। 

मानसिक तनाव को भी दे सकते हैं बढ़ावा

इसके साथ ही टॉयलेट में मोबाइल ले जाने से उसपर बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद ही खतरनाक होते हैं। मोबाइल पर लगे बैक्टीरिया बार-बार हाथ के जरिए शरीर में पहुंच सकते हैं और बीमारियों को दावत दे सकते हैं। टॉयलेट में मोबाइल इस्तेमाल करने की आदत मानसिक तनाव भी बढ़ा सकती है। 

लगातार मोबाइल चलाने से कंधों और मांसपेशियों में जकड़न की शिकायतें होने लगती है लिहाजा बेहतर स्वास्थ्य के लिए मोबाइल को टॉयलेट में नहीं ले जाना चाहिए। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0