BIHAR BANDH : बिहार बंद के दौरान जमकर बवाल, पटना समेत 8 जिलों में हिंसक प्रदर्शन, सीवान-सीतामढ़ी SP घायल, सीवान में फायरिंग और छपरा में पुलिस वैन फूंकी

Jul 25, 2026 - 15:43
BIHAR BANDH : बिहार बंद के दौरान जमकर बवाल, पटना समेत 8 जिलों में हिंसक प्रदर्शन, सीवान-सीतामढ़ी SP घायल, सीवान में फायरिंग और छपरा में पुलिस वैन फूंकी

BIHAR BANDH : NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों ने आज बिहार बंद बुलाया है। इस दौरान बिहार के 11 जिलों में हिंसक प्रदर्शन हुआ। सीवान में सबसे ज्यादा असर रहा। पुलिस को 10 राउंड फायरिंग करनी पड़ी। SP तक घायल हुए हैं।

दरभंगा, पटना, छपरा में भी जमकर बवाल हुआ। प्रदर्शनकारियों ने छपरा में पुलिस की गाड़ी फूंक दी। आरा में छात्र रेलवे ट्रैक पर उतर गए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कई जगहों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो पुलिस की गाड़ियां भी फोड़ी गईं।

सीवान में बिहार बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति देखने को मिली. प्रदर्शन के दौरान कुछ समर्थकों की एसपी से नोकझोंक हो गई. मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की. प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है.

छपरा में प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका चौक पर हिंसक प्रदर्शन किया. हंगामा कर रहे छात्रों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगी दी है. पुलिस की वैन पूरी तरह जल कर खाक हो गई है. इसी बीच प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस पर पथराव कर दिया है. इस पथराव में कई पुलिसकर्मियों के साथ ही कवरेज कर रहे पत्रकारों को भी चोट लगी है.

NEET समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर गया में छात्रों ने शुक्रवार को विशाल प्रदर्शन किया. गया कॉलेज से निकला छात्र मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरा, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

आरा रेलवे स्टेशन पुलिस छावनी में तब्दील

बिहार बंद को देखते हुए आरा पुलिस स्टेशन पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. प्रशासन किसी भी तरह के हंगामे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. भोजपुर DM और SP ने शुक्रवार को भी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था. साथ ही पुलिस-प्रशासन को सभी तरह के एहतियात बरतने के सख्त निर्देश दिए थे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0