BIG NEWS : पटना में सदाकत आश्रम के सामने भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोरदार झड़प, चले लाठी-डंडे, एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

Jul 22, 2026 - 18:36
BIG NEWS : पटना में सदाकत आश्रम के सामने भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोरदार झड़प, चले लाठी-डंडे, एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

PATNA : पटना में नीट पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प हुई. दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर माहौल शांत कराया.

अचानक हुए पथराव और लाठीचार्ज में दोनों पक्षों के कई कार्यकर्ता घायल हो गए. घटना के बाद सदाकत आश्रम के बाहर सड़क पर लाठी-डंडे और पत्थर बिखरे दिखे, वहीं, वहां खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए. घटना के काफी देर बाद तक दोनों दलों के समर्थक मौके पर डटे रहे और एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते रहे. 

वहीं, दूसरी तरफ NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बुधवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान कई छात्र सड़क पर लेट गए। पुलिस घसीटकर उन्हें अपने साथ ले गई। छात्रों को गाड़ियों में बैठाकर ले जाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0