BIG NEWS : JPSC कार्यालय में CID की दबिश, PT परीक्षा रिजल्ट में गड़बड़ी की शिकायतों पर एक्शन

Jul 21, 2026 - 20:11
BIG NEWS : JPSC कार्यालय में CID की दबिश, PT परीक्षा रिजल्ट में गड़बड़ी की शिकायतों पर एक्शन

RANCHI : 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं के मामले में मंगलवार को बड़ा एक्शन देखने को मिला है. सीआईडी (CID) और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए जेपीएससी कार्यालय में दबिश दी. 

रिजल्ट जारी होने के बाद से ही गहराया था विवाद

पुलिस और सीआईडी की टीम ने आयोग के संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों की पड़ताल की. गौरतलब है कि 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद से ही आयोग की पारदर्शिता और मंशा पर लगातार गंभीर सवाल खड़े हो रहे थे. अभ्यर्थियों और विभिन्न छात्र संगठनों का आरोप था कि परीक्षा प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है. 

परिणाम आने के तुरंत बाद से ही पूरे राज्य में छात्र संगठनों का उग्र विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था. छात्रों के भारी दबाव और मिली औपचारिक शिकायतों के आधार पर पुलिस और सीआईडी ने यह बड़ा कदम उठाया है. फिलहाल जेपीएससी कार्यालय में जांच जारी है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0