दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का 5 घंटे प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कर दिया ये बड़ा ऐलान

Jun 6, 2026 - 15:55
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का 5 घंटे प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कर दिया ये बड़ा ऐलान

NEW DELHI : NEET पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर 5 घंटे प्रदर्शन किया। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 5 दिन के अंदर इस्तीफा दें नहीं तो अगले शनिवार फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।

अभिजीत शनिवार सुबह ही अमेरिका से दिल्ली लौटे थे। वे एयरपोर्ट से सीधे जंतर-मंतर पहुंचे। दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन अभिजीत दीपके की अगुआई में हुआ। सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके अलावा CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका भी अभिजीत के साथ नजर आए। आशुतोष IIT कानपुर से पास आउट हैं। पिछले साल ही लंदन से भारत लौटे थे।

1000 से ज्यादा जवान तैनात थे, बॉर्डर पॉइंट्स पर सख्ती

CJP के प्रदर्शन के मद्देनजर इंदिरा गांधी एयरपोर्ट, मुख्य रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और दिल्ली के बॉर्डर पॉइंट्स पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। 1000 से ज्यादा पुलिस जवान पहले से तय पॉइंट्स पर तैनात किए गए थे। बाजारों और संवेदनशील इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0