रोजाना फिटकरी के पानी से कुल्ला करने पर मिलेंगे गजब के फायदे, डॉक्टर भी मानते हैं असरदार

एंटी-बैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर फिटकरी का पानी मुंह की कई समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

May 13, 2026 - 18:05
May 13, 2026 - 18:06
रोजाना फिटकरी के पानी से कुल्ला करने पर मिलेंगे गजब के फायदे, डॉक्टर भी मानते हैं असरदार

NEWS DESK : फिटकरी सिर्फ शेविंग या कटने-छिलने में ही काम नहीं आती बल्कि यह ओरल हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। एंटी-बैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर फिटकरी का पानी मुंह की कई समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

मुंह की बदबू से छुटकारा

अगर सांसों से बदबू आती है, तो फिटकरी के पानी से कुल्ला करना काफी असरदार माना जाता है। यह मुंह में मौजूद उन बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है जो बदबू की वजह बनते हैं। नियमित इस्तेमाल से सांसें ताजा महसूस हो सकती हैं।

मसूड़ों की समस्या में राहत

मसूड़ों से खून आना, सूजन या कमजोरी जैसी समस्याओं में भी फिटकरी का पानी फायदेमंद माना जाता है। इसके कसैले गुण मसूड़ों को मजबूत बनाने और सूजन कम करने में मदद करते हैं।

दांतों के पीलेपन और कीड़ों से बचाव

इसके अलावा फिटकरी का पानी दांतों पर जमी गंदगी और प्लाक को साफ करने में सहायक हो सकता है। इससे कैविटी और दांतों में कीड़े लगने का खतरा कम हो सकता है। मुंह के छाले और हल्के दांत दर्द में भी फिटकरी के पानी से कुल्ला करने पर राहत मिल सकती है।

कैसे करें इस्तेमाल?

एक गिलास गुनगुने पानी में फिटकरी का छोटा टुकड़ा डालकर 2-3 बार घुमाएं और फिर उसे निकाल लें। इसके बाद इस पानी से करीब 30 से 40 सेकंड तक कुल्ला करें। हालांकि किसी भी समस्या के लंबे समय तक बने रहने पर डॉक्टर या डेंटिस्ट की सलाह जरूर लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0